फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट्रल मार्केट में 100 दुकानदारों पर संकट, इतने फीट तक टूटेंगी दुकानें, दायरे में हैं 400 प्रतिष्ठान

Fri, 02 Jan 2026 09:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नई भवन निर्माण एवं विकास उप विधि के अंतर्गत शमन के लिए 25 फीसदी व्यापारियों ने आवेदन किए हैं। दुकानें 10 से 15 फीट तक टूटेंगी। ऐसे में 400 में से 100 दुकानें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। 
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवनों में चल रही दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के बाद व्यापारी व्यावसायिक क्षेत्र को बाजार स्ट्रीट घोषित करने की मांग कर रहे हैं। नई भवन निर्माण एवं विकास उप विधि के अंतर्गत शमन करने के लिए अभी तक करीब 100 व्यापारियों ने ही आवेदन किए हैं। जबकि इसके दायरे में करीब 400 प्रतिष्ठान आ रहे हैं। शमन के लिए नियम के अनुसार 10 से 15 फीट तक फ्रंट सेट बैक छोड़ना होगा। ऐसे में करीब 100 छोटी दुकानें पूरी टूट जाएंगी।
विज्ञापन

 

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आवासीय भवन 661/6 में बने व्यावसायिक भवन में ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। एक दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दो महीने में कार्रवाई कर रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में दुकानदारों में बेचैनी है। वह क्षेत्र को बाजार स्ट्रीट का दर्जा दिलाने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

26 दिसंबर को लखनऊ मुख्यालय में हुई 274वीं बोर्ड बैठक में सेंट्रल मार्केट को बाजार स्टेट घोषित करने संबंधी प्रस्ताव रखा गया था लेकिन इसका अनुमोदन तो दूर चर्चा तक नहीं हुई। आवास एवं विकास परिषद की ओर से बाजार में शमन के लिए व्यापारियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके तहत 18 और 12 मीटर चौड़ी सड़कों पर दुकानों का शमन किया जा सकता है। इससे लगभग 100 दुकानदार संकट में हैं और उन्हें प्रतिष्ठान खोने का डर सता रहा है। प्रतिष्ठान बचाने के लिए व्यापारी लगातार क्षेत्र को बाजार स्ट्रीट घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें