फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत में यात्रियों को दिए नाश्ते में निकले कीड़े, वीडियो वायरल

Mon, 14 Oct 2024 09:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को जब नाश्ते में उपमा दिया गया तो उसमें कीड़े निकले। एक यात्री ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर कीड़े वाले नाश्ते का वीडियो वायरल कर दिया। अब अधिकारियों में खलबली मची है। 
विज्ञापन
नाश्ते में दिए गए उपमा में निकले कीड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को कीड़े वाला नाश्ता दे दिया गया। मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को जब नाश्ते में उपमा दिया गया तो उसमें से कीड़े निकले। एक यात्री ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर कीड़े वाले नाश्ते का वीडियो शेयर कर इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की है। उधर, अत्याधुनिक वंदेभारत एक्सप्रेस में कीड़े वाला नाश्ता दिए जाने से आईआरसीटीसी के अधिकारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का हाल में ही 31 अगस्त को पीएम मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया था। मेरठ से रोजाना यह ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होती है। ट्रेन में यात्रियों को नाश्ता भी दिया जाता है। नाश्ता बनाने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कार्पोरेशन) की ओर से होती है। मेरठ स्टेशन पर ही नाश्ता बनाया जाता है, जिसे यात्रियों को यात्रा के दौरान दिया जाता है। 
 

सोमवार को भी वंदे भारत ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से लखनऊ के लिए चली थी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आगे जब ट्रेन पहुंची तो आईआरसीटीसी के कर्मचारियों की ओर से यात्रियों को नाश्ते में उपमा दिया गया। ट्रेन में सफर कर रहे देवेंद्र सिंह नामक यात्री की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो के अनुसार दिए गए उपमा का पैकेट जब खाने के लिए खोला गया तो उसमें काले रंग के कीड़े निकले। 

देवेंद्र ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, नाश्ते में दिए गए चार पैकेट में से तीन पैकेट में कीड़े निकले हैं। देवेंद्र सिंह की इस शिकायत पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया दी, लिखा कि इतनी महंगी ट्रेन में सफाई और यात्रियों की सेहत का ख्याल नहीं रखा जा रहा। कीड़े वाला नाश्ता सर्व किया गया।
 

सोशल मीडिया पर वंदे भारत में कीड़े वाला नाश्ता दिए की वीडिया वायरल होने पर आईआरसीटीसी के अधिकारियों में खलबली मची है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन आईआरसीटीसी के अंडर में है, नाश्ता भी वो ही देते हैं, हमे इसकी जानकारी नहीं है।  जबकि आईआरसीटीसी के अधिकारी जवाब देने से पूरे दिन बचते रहे। 
देर शाम को वंदे भारत एक्सप्रेस के आईआरसीटीसी की ओर से मैनेजर अमित कुमार ने इतना ही स्वीकार किया कि सोमवार को नाश्ते में उपमा ही दिया गया था।
 
विज्ञापन

जवाब तलब किया
मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि मेरठ स्टेशन पर ही नाश्ता तैयार किया जाता है। देर रात को ही नाश्ता बना कर तैयार किया जाता है। इन दिनों लाइट पर काले रंग के कीड़े आ रहे हैं। हो सकता है कि रात को नाश्ता पैकिंग करते समय ये काले कीड़े ही पैकिंग में आ गए हों, लेकिन जो भी है लापरवाही है। इसके लिए नाश्ता बनाने वाले कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें