किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत मीना का जन्मदिन मनाया गया। छात्राओं को मीना के वारे में विस्तार से समझाया गया। प्रधानाचार्य सुनीता देवी ने बताया कि मीना दिवस पर विद्यालय में मीना मेला, पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कई जागरूक किया गया। मीना का किरदार एक प्रेरणादायी बालिका के रूप में दिखाया गया। जो शिक्षा, आत्मसम्मान, स्वास्थ्य, स्वच्छता जागरूकता का संदेश देती है। मीना के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की प्रेरणा दी जाती है