फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति दूसरी शादी कर घर पहुंचा, विरोध करने पर पहली पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट में एक महिला को पति की दूसरी शादी का विरोध करना महंगा पड़ गया। महिला का पति घर पर दूसरी पत्नी को लेकर पहुंचा, तो उसने विरोध किया। इस पर पति और उसके साथ आई महिला ने पीड़िता की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इत्तेफाक नगर निवासी तबस्सुम ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले लिसाड़ी गेट निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने बताया कि काफी समय से उसके पति के एक महिला से संबंध थे। सोमवार देर रात उसका पति उस महिला से निकाह कर पहुंच गया। महिला शादी के जोड़े में थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें