मेरठ से सटे मवाना में शुक्रवार दोपहर मेडिकल स्टोर मालिकों ने ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री के साथ की गई पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में दवाइयों की होम डिलीवरी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लाॅकडाउन के दौरान दवाई की होम डिलीवरी करा रहा है। शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर यहां दवाइयों की होम डिलीवरी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई।
आरोप है कि दवाओं की होम डिलीवरी कराने के संबंध में ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री मुकुल कुमार रस्तोगी के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर मालिकों में रोष फैल गया और दवाओं की होम डिलीवरी पर रोक लगाते हुए सभी मेडिकल स्टोर्स बंद कर दिए हैं।
वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस का कहना है कि ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सच्चाई पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मुकुल कुमार रस्तोगी के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर मवाना नगर के सारे मेडिकल स्टोर अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। सारी होम डिलीवरी रोक दी गई है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मवाना प्रशासन की है।
- रजनीश कौशल, महामंत्री, केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन