फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जहरीला पदार्थ खाने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Sat, 04 Jul 2026 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के पोस्टमार्टम ने इन्कार करने पर पुलिस ने शव पंचनामा भरकर सौपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दादरी गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक संदीप (40) की शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दादरी निवासी संदीप गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। बताया गया कि उन्होंने किसी कारणवश शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दौराला पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पत्नी रेखा, 17 वर्षीय बेटे और भाई अमित का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक भोसले का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें