मेरठ। जिसौरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक माहिर की हत्या का मुंडाली पुलिस सात दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस अब प्रेम प्रसंग के बिंदू को भी शामिल कर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन से फोटो और कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। गांव में उसकी चल रही पुरानी रंजिश को भी संज्ञान में लिया गया है। पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जिसौरा निवासी तहसीन का बेटा माहिर(28) ने गांव में ही मेडिकल स्टोर खोल रखा था। 29 जून शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे माहिर मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई सलीम ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की तीन टीमें खुलासे में लगी है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही इस वारदात को खुलासा किया जाएगा।