फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज नहीं मिलने से मेडिकल स्टोर संचालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज नहीं मिलने से मेडिकल स्टोर संचालिका की मौत
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा निवासी एक स्टोर संचालिका की शनिवार को हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। कोरोना रिपोर्ट नहीं होने के चलते अस्पताल ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद ही इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा के मोहल्ला नथुआ पुरी वार्ड चार निवासी विमलेश (55) पत्नी सुरेंद्र खरखौदा में ही जिला पंचायत की दुकानों में मेडिकल स्टोर चलाती थी। परिजनों के अनुसार, विमलेश ने एक सप्ताह पहले खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया था। पहले उसे दो दिन बुखार रहा, लेकिन बाद में वह स्वस्थ हो गई। परिजनों के अनुसार, शनिवार तड़के उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने विमलेश को मेरठ के कई अस्पतालों में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन कोविड जांच रिपोर्ट न होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। जिसके चलते विमलेश की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें