फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिर में गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर की ग्रहम कालोनी में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक नवीन वर्मा (33) की रविवार को सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजन का कहना है कि नवीन छह दिन पहले एक्सीडेंट में घायल हो गया था। डिप्रेशन के कारण उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस गहनता से अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाइपास स्थित ग्रहम कालोनी में रहने वाले नवीन वर्मा मूलरूप से परतापुर के ग्राम कांशी के निवासी है। वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रविवार को उनका खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को परिजन ने बताया कि सड़क हादसे में नवीन को गंभीर चोट आई थी। इससे वह परेशान हो गया था। इसी वजह से नवीन ने खुदकुशी कर जान गंवाई है। पुलिस की जांच और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस तमंचे और नवीन की मौत के संबंध में जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल पुलिस आत्महत्या के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें