फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू हाईकमान की अनुमति बगैर नहीं होगा धरना प्रदर्शन

Mon, 16 Sep 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान ने कहा कि कोई भी धरना प्रदर्शन अब शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बिना नहीं होगा। ग्राम स्तर पर भाकियू की इकाई को मजबूत किया जाएगा। जानसठ नगर अध्यक्ष सेंसर पाल के आवास पर भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें मुख्य मुद्दा ग्राम इकाई को मजबूत करना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी न्याय पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। सभी ग्रामों में ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। अध्यक्षता सरदार चरणजीत सिंह और संचालन चौधरी खालिद गुर्जर ने किया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक घटायन, जिला उपाध्यक्ष मास्टर महकार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पहलवान, तहसील उपाध्यक्ष चंचल चौधरी, नगर अध्यक्ष चौधरी सेंसरपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें