लिसाड़ी गेट पुलिस की गिरफ्त में अहमदनगर में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति काशिफ
थाना मेडिकल पुलिस और स्वाट टीम ने गुर्जर चौक इलाके से शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर कमालपुर में हुई हार्डवेयर की दुकान में चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2.50 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह चोरी नौ जनवरी को हुई थी। चोरों ने हार्डवेयर की दुकान के शटर के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया था। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बुधवार को गुर्जर चौक के पास घेराबंदी कर नौशाद, शाहरुख और आरिफ नामक तीन चोरों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी मूल रूप से बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।
पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि इस गिरोह में जैद नामक एक अन्य साथी भी शामिल है जो दुकान में पहले काम करता था। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया और ई-रिक्शा में सामान भरकर ले गए थे। पुलिस जैद की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।