डॉ ईश्वर देवी जिला अस्पताल और डॉ एसएस लाल मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक बने
मेरठ। शासन ने बृहस्पतिवार को पदोन्नत कर बड़े पैमाने पर चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। डॉ. ईश्वर देवी बत्रा को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी तक अलीगढ़ में सीएमएस थीं। डॉ श्याम सुंदर लाल को मेडिकल कॉलेज का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। वह स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर मेरठ में ही कार्यरत थे। डॉ ज्योत्स्ना कुमारी को महिला जिला अस्पताल की प्रभारी बनाया गया है। वह बुलंदशहर में सीएमएस थीं। डॉ अर्चना त्यागी को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। वह हाथरस में तैनात थीं। इसके अलावा जिला अस्पताल के सीएमएस और कार्यवाहक एसआईसी डॉ हीरा सिंह को मुरादाबाद का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है।