बुजुर्ग महिला का मेडिकल में किया गया देहदान
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग महिला के मृत शरीर को परिवारवालों ने दान किया।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ वी डी पांडे ने बताया की शीला अरोरा (87) निवासी आदर्श कॉलोनी,जनपद मुजफ्फरनगर ने पूर्व में ही देहदान का संकल्प पत्र मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में प्रेषित किया था। उनकी अंतिम इच्छा थी की मरणोपरांत उनका मृत शरीर मेडिकल कॉलेज को दान स्वरूप दे दिया जाए जिसका सदुपयोग एमबीबीएस के छात्रों के पठन पाठन के लिए किया जाय।
एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिन्हा ने बताया कि शीला अरोरा एक गृहणी थीं। उनके तीन पुत्रियां और तीन पुत्र हैं।
प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने कहा की सामाजिक रूढ़िवादिता को तोड़कर अपना देह दान कर शीला अरोरा जी एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया है उनका देहदान मेडिकल कॉलेज के लिए बहुमूल्य है।
इस दौरान डॉ कपिल कुमार, डॉ शिखा चंदन, डॉ जगदीप जैन, राम निवास, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, नवनीत कुमार और आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।