फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में पशुओं के लिए टेली मेडिसिन की व्यवस्था होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विवि शुरू करेगा ई-पशु चिकित्सा सेवा
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पशुपालकों की सुविधा के लिए टेली मेडिसिन (ई-पशु चिकित्सा सेवा) शुरू करेगा। समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि पशुपालकों को व्यवस्था से लाभ मिलेगा।
पशु चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। पशुपालक घर बैठे ही अपने पशुओं का इलाज करा सकेंगे। दूरभाष या व्हाट्सएप के जरिए पशु चिकित्सकों से सलाह ले सकेंगे। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान भी इसी तरह सेवा प्रदान की गई थी। समिति में डॉ. तरुण सरकार, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. विवेक मलिक, डॉ. देवाशीष राय, डॉ. प्रेम मौर्या, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें