फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: पश्चिमी यूपी के मरीजों को संभालेगा मेडिकल कॉलेज, बनाए गए 100 बेड के दो आईसोलेशन वार्ड

Tue, 17 Mar 2020 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए मेरठ में सोमवार को कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम व सीएमओ की बैठक में कई निर्णय लिए गए। अहम निर्णय यह रहा कि मेडिकल कॉलेज कोरोना के मरीजों के इलाज का वेस्ट यूपी का सेंटर बनेगा। इसके लिए 100 बेड के दो आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

विज्ञापन


मेडिकल स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब को भी कोरोना की जांच के लिए तैयार किया जा रहा है। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने बैठक में सीएमओ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से कहा कि आईसोलेशन वार्ड और लैब के लिए जो भी सामान चाहिए, उसकी मांग शासन को भेजी जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम समेत 11 टीमों का गठन किया है, जिनमें चार से छह लोग हैं। ये टीमें 24 घंटे ड्यूटी करेंगी। इसके अलावा आज से कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया जाएगा, जिस पर कोरोना से संबंधित सूचना ले-दे सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के आदेश पर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सीएचसी-पीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर पर करीब 400 से ज्यादा चिकित्सक और डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। इन सभी की छुट्टियों पर चार अप्रैल के लिए रोक लगाई गई है।
 
मेडिकल अस्पताल में बनाए गए 100 बेड के दो आईसोलेशन वार्डों में रोजाना अलग-अलग रंग की चादरें बिछाई जाएंगी, ताकि इसका पता रहे कि पुरानी चादरें तो नहीं बिछी हैं। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना की जांच शुरू करने की कवायद तेज कर दी है।

नई सूची के लोगों से कर रहे संपर्क
स्वास्थ्य विभाग के पास विदेश से आए 131 लोगों की सोमवार को एक और सूची आई है। इन लोगों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। इनमें मेरठ के लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग करेगा। वहीं, अमेरिका से आए दो युवकों में कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर सोमवार को उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली की लैब भेजे गए हैं।

उन्हें खांसी-जुकाम और बुखार है। रविवार को जो दो सैंपल (महिला और युवक के) जांच के लिए भेजे गए थे, उन दोनों की रिपोर्ट भी सोमवार देर रात तक नहीं आई थी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग 34 लोगों की निगरानी कर रहा है। पूर्व में नौ सैंपल भेजे गए, जिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

सावधानी ही बड़ा बचाव
कोरोना को लेकर भ्रामक जानकारियों से बचें। इसके बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। मौसम के अनुसार फल खाएं और सफाई रखें। हाथ-मुंह और नाक को बार-बार छूने से बचें। हाथों को साबुन और सेनिटाइजर से साफ करें। लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करें। सर्दी-जुकाम और बुखार वाले व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। अच्छी तरह से चीजों को पकाकर खाने में कोई परेशानी नहीं है। -डॉ. अनिल नौसरान, आईएमए सचिव 

सफाई और एंबुलेंस की मांग
कोरोना के संबंध में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम द्वारा की गई बैठक में तय हुआ कि मेडिकल कॉलेज की तरफ से मास्क, सेनिटाइजर, ग्लव्स और पीपीई किट आदि की मांग शासन को भेजी जाएगी। बजट भी मांगा जाएगा, जिससे रोजाना बदलने वाली चादरें और गाऊन और दवाएं आदि ली जाएंगी। नगर निगम से अस्पताल की सफाई करने और स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी शासन से यही मांग की है।
विज्ञापन

मास्क-सेनिटाइजर के बाद स्प्रिट भी महंगी
मास्क और सेनिटाइजर के बाद अब स्प्रिट की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। सेनिटाइजर की तरह इस्तेमाल करने से अब स्प्रिट की मांग काफी बढ़ गई है। 85 रुपये लीटर मिलने वाली स्प्रिट की कीमत 140 रुपये लीटर हो गई है। सेनिटाइजर आदि के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तीन-चार रुपये वाली बोतल की कीमत भी 8-10 रुपये की हो गई है।

योग भगाएगा कोरोना 
योगा वेलनेस सेंटर के योग विशेषज्ञ संजीव कुमार ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कपालभाती, अनुलोम विलोम करें। कुछ देर धूप सेंककर विटामिन डी लें। एक-एक बूंद सरसों का तेल नाक में डालें।

फॉगिंग कर दी शुरू 
ब्लीचिंग पाउडर एंटीसेप्टिक होता है। इसमें सभी वायरस को नष्ट करने की क्षमता होती है। शहर में गंदगी वाले स्थानों पर सूखा ब्लीचिंग पाउडर और घोल बनाकर छिड़काव किया जा रहा है। रात में फॉगिंग शुरू करा दी गई है। पानी का छिड़काव शुरू हो गया है। जगह-जगह पानी के टैंकर खड़े कर दिए गए हैं।  -डॉ. गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें