माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने वीर चंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज श्रीनगर उत्तराखंड में आयोजित आईएपीएसएमयूपीयूकेकॉन-2026 की राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया।
डॉ पलक नरूला एवं डॉ ईशा गांधी ने प्रथम पुरस्कार जीता। डॉ शोभित जैन द्वितीय स्थान पर रहे। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने इसे कॉलेज के लिए गौरवान्वित क्षण बताया।