फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध कॉलोनियों पर मेडा का चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। खिर्वा रोड पर करीब 12 हजार वर्ग मीटर भूमि पर यह अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। त्रिसपाल, नरेश पाल और अन्य लोग बिना किसी स्वीकृति के इसे बना रहे थे। शुक्रवार को मेडा की टीम ने इस अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के तहत अवैध कॉलोनी में बने प्लॉटों की बाउंड्रीवाल और नालियों को गिरा दिया गया। प्रवर्तन टीम प्रभारी निकिता सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें