मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। कंकरखेड़ा क्षेत्र में लगभग 50 हजार वर्ग गज में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कॉलोनी खसरा संख्या 26, 27 व 85/2 में पावली रोड पर बिना लेआउट स्वीकृति और सक्षम अधिकारी की अनुमति के विकसित की जा रही थी।
प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया है कि मुनेश, रघुराज व बिट्टू द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कॉलोनी में सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल समेत अन्य विकास कार्य कराए जा रहे थे। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के तहत 28 जनवरी 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया था। प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण और विकास कार्यों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, उससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।