इनग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्रों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते पदक
मेरठ। गाजियाबाद कराटे वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दो और तीन मई को ओपन नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ इनग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी के कई छात्रों ने पदक जीते। इसमें 13 वर्षीय छात्र अर्जुन शर्मा ने रजत पदक जीता। इसके अलावा आईएसकेयू कराटे एकेडमी से वर्णिका सिंह, हर्षिल, आरव, आरुही ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर कोच रविंद्र शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी से कोच वसीम ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद