फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियाें का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्धमान एकेडमी में हुई प्रतियोगिता में एमडीपीएस कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रविवार को वर्धमान एकेडमी में आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में मेरठ की एमडीपीएस कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 15 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एकेडमी के कोच अरुणी सैनी ने बताया कि उनकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीते और प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने एकेडमी को बेस्ट टीम की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसमें सब जूनियर गर्ल्स में नंदिनी प्रजापति, आयुषी राणा, अन्वी प्रजापति ने स्वर्ण पदक, कनक सिंह ने रजत पदक, दीपिका,तान्या वेदनशी शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में प्रिया, निशु तोमर, माही, मानवी तोमर, जोया ठाकुर, अवनी शर्मा, यशी तोमर, मानवी तोमर ने स्वर्ण पदक, प्रेरणा तोमर, सिद्धि तोमर, प्राप्ति तोमर ने रजत पदक तथा अंशिका शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सोमवार को खिलाड़ियों का एकेडमी में सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें