फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा ने अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रवर्तन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया है कि बिना स्वीकृत खाका और अनुमति वाली कॉलोनियों पर अभियान जारी रहेगा। लोहिया नगर क्षेत्र में मोहम्मद शोएब द्वारा एक अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। यह जामिया रेजीडेंसी गेट नंबर-3 के सामने पीर सड़क पर करीब तीन हजार वर्गमीटर में फैली थी। शुक्रवार को मेडा की प्रवर्तन दल की टीम ने दुकानों की नींव, कच्ची सड़क और अन्य निर्माण ध्वस्त किए। लिसाड़ी गांव में अमान और मुफ्ती मोहम्मद शहीद नूरनगर के सामने लगभग 3100 वर्गगज क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। टाइल्स युक्त सड़क और भूखंडों की चारदीवारी ध्वस्त की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें