फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवानपुर इलेवन टीम ने मेदपुर क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। किनानगर स्थित केसीसी क्रिकेट मैदान पर चल रहे ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेदपुर क्रिकेट क्लब और भगवानपुर इलेवन टीम के बीच मैच हुआ। इसमें भगवानपुर की टीम ने जीत हासिल की। शुक्रवार को अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा केसीसी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेदपुर क्लब ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 76 रनों का लक्ष्य भगवानपुर इलेवन टीम के सामने रखा। इसमें भगवानपुर टीम की तरफ से अक्षय ठाकुर ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली, जिसका साथ सागर ने 32 रन बनाकर दिया और बिना विकेट गंवाए भगवानपुर इलेवन क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की। इस दौरान आर्यन त्यागी, अभय अंकुर, श्रेयस, हिमांशु त्यागी, विपुल, मनु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें