फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध कॉलोनियों पर मेडा ने चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दौराला में दो अवैध कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सोमवार को दौराला में अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया है। प्रवर्तन दल प्रभारी निकिता सिंह ने बताया है कि पहली कार्रवाई दौराला क्षेत्र में भराला गांव में बीपी इंटर कॉलेज के पास गौतम सिवाच द्वारा लगभग 5000 वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहां पर सड़कों, भूखंडों की बाउंड्रीवाल तथा अन्य निर्माण कार्यों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। दूसरी कार्रवाई भराला गांव में ही मलखान सिंह रोड टोल प्लाजा के निकट की गई है। यहां शेखर सोम द्वारा करीब 5 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी के अंदर विकसित सड़कें, बाउंड्रीवाल, सीवर लाइन और अन्य निर्माण कार्यों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें