फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा ने कंकरखेड़ा और रोहटा रोड पर अवैध कॉलोनियां कीं ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा और रोहटा रोड पर करीब एक लाख वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। मेडा के अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि कंकरखेड़ा के दिलावरा में 30 हजार वर्ग मीटर भूमि पर हरित दीक्षित और चमनसिंह द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मेडा ने पहले ही ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। रोहटा रोड स्थित महालक्ष्मी धर्म कांटे के पास संजय सैनी की 12 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई हुई। वहीं पर मनीष और सम्राट मलिक की 8 हजार वर्ग मीटर कॉलोनी में भी बुलडोजर चला। शिवकुंज कॉलोनी एक्सटेंशन में 6 हजार वर्ग मीटर के अवैध विकास कार्य तोड़े गए। शिवकुंज कॉलोनी रोहटा रोड पर 10 हजार वर्ग मीटर और जैनपुर मोड से आगे 5 हजार वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनियां भी ध्वस्त की गईं। रोहटा थाना क्षेत्र में राजकुमार की 50 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनी में भी प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें