फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा ने पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शनिवार को एनएच-58, लखवाया रोहटा रोड और बिजली बंबा बाईपास पर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। कुछ विरोध के बावजूद यह कार्रवाई जारी रही। जोनल अधिकारी और थाना पुलिस की टीम ने दिनभर यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

मेडा के सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि अशोक कुमार की ओर से बजौट में खसरा संख्या 251 पर और राहुल चौधरी की ओर से जामिया रेजीडेंसी के सामने बिजली बंबा बाईपास पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इन्हें ध्वस्त कर दिया गया। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर, फोर्स और स्टाफ मौजूद रहा।
जोनबी के जोनल अधिकारी और अधीक्षण अभियंता वीके सोनकर ने बताया कि मोदीपुरम में आलू फार्म के पीछे माउंट लिट्रा स्कूल के पास संजय चौधरी की ओर से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां सड़क, खडंजा, साइड ऑफिस और प्लाटिंग के लिए की गई चहारदीवार काे ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

जोन सी के जोनल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि राजेंद्र कुमार, जरनैल सिंह और दिमाग सिंह की ओर से लखवाया रोहटा रोड पर लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। 28 जनवरी 2021 को ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हुए थे। शनिवार को अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया। इसी मार्ग पर रोहित, प्रताप सिंह एवं गौरव की ओर से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान अवर अभियंता उमाशंकर सिंह, सर्वेश गुप्ता, महादेव शरण एवं थाना पुलिस बल मौजूद रही। सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि इन अवैध कॉलोनियों में विक्रय विलेख न करने एवं विद्युत संयोजन न देने के लिए डीआईजी (स्टाम्प) कलक्ट्रेट और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें