फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कीर्ति पैलेस चौकी के पास तीन राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की कीर्ति पैलेस चौकी के पास शनिवार रात सवार युवकों ने हथियार लहराते हुए तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने कंट्रोल रूम सूचना दी। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश में आसपास में कांबिंग की।
विज्ञापन

शनिवार रात 11 बजे कीर्ति पैलेस चौकी के पास फायरिंग से आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत रही। लोगों ने फोन से कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। वहीं, लोगों में चर्चा थी कि बाइक सवार युवक किसी को मारने के लिए आए थे, लेकिन जब उन्हें वह नहीं मिला तो हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच में ऐसा नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें