मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में एमडीएस और बीडीएस की परीक्षाएं 21 नवंबर से होंगी। परीक्षा के लिए विवि ने केंद्रों की सूची जारी जारी कर दी है। विवि की वेबसाइट पर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
18 से 22 नवंबर तक होगा व्यास समारोह
मेरठ। सीसीएसयू में हर साल होने वाला व्यास समारोह 18 नवंबर से 22 नवंबर तक होगा। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए ऑनलाइन लिंक विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
19 नवंबर को होगी अब गणित की डीआरसी
मेरठ। सीसीएसयू में 11 नवंबर को होने वाली डीआरसी की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब ये बैठक 19 नवंबर को होगी। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
फीस के अनुमोदन की जानकारी नहीं दे रहे कॉलेज
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध 21 राजकीय और एडेड कॉलेज अपने यहां फीस के अनुमोदन की जानकारी नहीं दे रहे हैं। जानकारी नहीं दिए जाने पर शुल्क प्रतिपूर्ति में बड़ी समस्या आएगी। विवि ने कालेजों को इसको लेकर रिमाइंडर जारी किया है।
डीएन में एनसीसी के प्रवेश शुरू
मेरठ। डीएन कॉलेज में नए प्रवेशित छात्र-छात्राओं की एनसीसी की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने बताया कि जो भी छात्र-छात्राएं एनसीसी में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे कॉलेज में एनसीसी अधिकारी से संपर्क कर लें। अपना नाम एनसीसी के एनरोलमेंट में लिखवाने के लिए कॉलेज में 10, 11 ओर 12 नवंबर को संपर्क करें।