फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने निर्माणाधीन विवाह स्थल पर लगाई सील

विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन विवाह स्थल पर लगाई गई सील। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
एमडीए ने निर्माणाधीन विवाह स्थल पर लगाई सील
विज्ञापन

खरखौदा। हापुड़ मेरठ रोड पर गांव फफूंडा के जंगल में जस्सु यादव धर्म कांटे के बराबर में विवाह स्थल का निर्माण चल रहा है। मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण एमडीए अधिकारियों ने एक माह पहले नोटिस जारी किया था। बृहस्पतिवार को एमडीए टीम ने निर्माणाधीन स्थल पर सील लगा दी है। इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी ए.के सिंह, नोडल अधिकारी विवेक शर्मा, अवर अभियंता सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

करीब 4.5 बीघा क्षेत्रफल में विवाह स्थल का निर्माण चल रहा है। जिसमें क्षेत्रिय अवर अभियंता ने 4 नवंबर को निरीक्षण किया। जिसमें निर्माण कर रहे मेरठ निवासी सिराज अहमद से स्वीकृत मानचित्र की मांग की। स्वामी कोई मानचित्र नहीं दिखा सका। एमडीए जेई ने जल्द मानचित्र पास कराने की चेतावनी दी। 11 नवंबर को विकास कार्य करने के कारण प्राधिकरण द्वारा धारा 26, 27, 28 एक व दो के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस दिया गया। 4 दिसंबर को जोनल अधिकारी, एमडीए जोन ए मेरठ, उत्तर प्रदेश नगर योजना व विकास अधिनियम 1973 के अंतर्गत सील लगाने का आदेेश दिया था। बृहस्पतिवार को एमडीए की टीम थाना पहुंची तथा फोर्स की मांग की। लेकिन थाना पर फोर्स की कमी के चलते पुलिस उपलब्ध नहीं हो सकी तो एमडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को स्वयं ही मौके पर पहुंचकर निर्माण को कई जगहों से सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें