फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अवैध निर्मार्णों पर एमडीए ने लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए की टीम ने 11 अवैध निर्मार्णों पर सील लगाई
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए की टीम ने सोमवार को कंकरखेड़ा सहित अन्य जगहों पर 11 अवैध निर्माणों पर सील लगाई। एमडीए की ओर से अब तक 17 अवैध कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण और लगभग 80 से अधिक अवैध निर्मार्णों पर सील लगाने का काम किया गया है।
सोमवार को जोन-बी एक, दो, तीन और चार में कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और गंगानगर पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया गया। यहां जोनल अधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सिखेड़ा रोड स्थित साईं गार्डन कॉलोनी में प्रवेश कुमार, अशोक कुमार, अम्हेड़ा रोड पर गोकुल धाम कॉलोनी में विजय कुमार, रक्षापुरम में प्रभाकर सिंह, पल्लवपुरम फेस-1 में दीपक, ग्रीन हार्ट एटूजेड कॉलोनी में दीपक पाल, पल्लवपुरम मेन डिवाइडर रोड पर तरुण गुप्ता पर अवैध निर्माण सील किए गए। इनके अलावा जानकी विहार में पूर्ण सिंह, एनएच-58 पर संदीप कुमार, मैन रोहटा रोड स्थित वॉक एंड रोल रेस्टोरेंट पर आशीष कन्नौजिया के अवैध निर्माण पर रोक लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य किया जाए। वहीं, आवास विकास परिषद कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आ रही है। इस मामले में अधिशासी अभियंता एमबी कौशिक का कहना है कि कुछ व्यावसायिक गतिविधियों की फाइल तैयार हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें