एमडीए ने सोमवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन निर्माण सील किये। इनमें हापुड़ रोड स्थित एक मीट प्लांट जिस पर पहले ही सील लगाई चुकी है, उसके पीछे के हिस्से में बने गेट को भी सील किया।
एमडीए के अधीक्षण अभियंता शबी हैदर के पर्यवेक्षण में सोमवार को हापुड़ रोड पर एमडीए दस्ते ने कार्रवाई की। वहां मो. हाजी परवेज और मो. हाजी अफजाल की अल्कैफ इंडस्ट्रीज के नाम से मीट प्लांट है। इस मीट प्लांट पर करीब डेढ़ माह पहले ही सील लग चुकी है। लेकिन पता चला कि फैक्ट्री के पीछे वाले गेट को खोलकर मीट प्लांट संचालक अभी भी पैकेंजिग का काम कर रहे हैं। जिसकी सूचना पर जोनल अधिकारी अजीत सिंह ने इस मीट प्लांट के पीछे वाले गेट पर भी सील लगाने की कार्रवाई की। वहीं इसी टीम ने जमना नगर की गली नंबर 12 स्थित मो. नदीम के अवैध निर्माण पर भी सील लगाने की कार्रवाई की। वहीं दूसरी ओर जोन बी में अपर सचिव और जोनल अधिकारी बैजनाथ के नेतृत्व में बगैर स्वीकृत मानचित्र के रुड़की रोड पर फ्लाईओवर के नीचे पेट्रोल पंप के पास दौराला में किये गये निर्माण को सील किया गया।