फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ का बकाया दस बकायेदारों के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

शहर में विकास का खाका तैयार करने वाले मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के पास करोड़ों रुपये के बकायेदार हैं। शहर के 10 बड़े बकायेदारों के पास एमडीए का 32 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी ये लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसका सीधा असर शहर के विकास पर पड़ रहा है। कई काम अटके हैं।31 जनवरी तक पैसा जमा नहीं करने पर एमडीए ने इनके प्लाट नीलाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एमडीए सचिव प्रवीणा ने बताया कि कुल मिलाकर 50 से अधिक बकायेदार हैं, लेकिन अभी दस बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। इन बकायेदारों को पहले 31 दिसंबर 2019 तक का समय दिया गया था। फिलहाल इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। इस बार बकाया जमा न करने पर प्लाट नीलाम कर दिया जाएगा। जल्द ही अन्य बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन

ये हैं दस बड़े बकायेदार
पल्लवपुरम योजना
अरुण चौहान, पॉकेट डी, मार्केंट के सामने, पल्लवपुरम फेस वन
बकाया - 8877376 रुपये
श्रद्धापुरी फेस - दो
मनीष गुप्ता, बी-802, गुलमोहर टाउन, चिरंजीव विहार, सेक्टर-छह, गाजियाबाद
बकाया - 6003487 रुपये
रक्षापुरम योजना
जीत सिंह, आई-256, गंगानगर
बकाया - 6191898 रुपये
पांडव नगर
लक्ष्मी जुयाल, बी-6, संजय नगर
बकाया - 2552537 रुपये
लोहियानगर
मो. आदिल, 45 मुफ्तीवाड़ा, थाना कोतवाली
बकाया- 155262611 रुपये
वेदव्यासपुरी
मैसर्स सनसाइन इंफ्रा हाईट्स प्राइवेट लिमिटेड, एन ग्रीनपार्क, नई दिल्ली
बकाया - 14316476 रुपये
वेदव्यासपुरी
निर्मला गर्ग, 170 बेगमबाग, मंदिर वाली गली
बकाया - 3892320 रुपये
स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स योजना
एआरजी प्रॉपर्टी लिंकर्स, सेक्टर-18 नोएडा
बकाया - 14240204 रुपये
स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स योजना
स्वेता जैन, बी-1, सम्राट पैलेस, गढ़ रोड मेरठ
बकाया - 22679550 रुपये
स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स योजना
राजेश नारंग व कृष्णा नारंग, बी-1, सम्राट पैलेस, गढ़ रोड मेरठ
बकाया - 15527146 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें