मेरठ विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग
- फोटो : aaa
ई-नीलामी में 6.50 करोड़ में बिका एमडीए का प्लॉट
मेरठ। एमडीए की ई-नीलामी प्रक्रिया में पल्लवपुरम फेज-1 में स्थित प्लॉट 6.50 करोड़ में बिका है।
अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि एमडीए ने पहली बार 151 व्यावसायिक संपत्तियों को वेबसाइट पर अपलोड किया। अंतिम दिन मिनटों में बोली की कीमत बढ़ती गई। अंतिम बोली हरित एंड प्रदीप कुमार ने सबसे अधिक 94 हजार 400 रुपये प्रति वर्ग मीटर लगाई। 683 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए लगाई गई बोली की कीमत छह करोड़ 44 लाख 75 हजार 200 रुपये रही। फ्री-होल्ड के रुप में 12 प्रतिशत अतिरिक्त तौर पर लिया जाएगा। इसके बाद इसकी फाइनल राशि साढ़े छह करोड़ के पार पहुंच जाएगी।
इस प्लॉट पर पहले एसबीआई का कब्जा था। एमडीए ने इसे खाली कराकर इसे नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया। यहां 6 हजार वर्ग मीटर जमीन है। जिसके अलग-अलग हिस्सों की नीलामी की जा रही है। अधीक्षण अभियंता के अनुसार हर माह 10 से 20 तारीख के बीच पोर्टल पर संपत्तियां अपलोड कर ई-नीलामी प्रक्रिया की जाएगी। इस बार एक ही संपत्ति की बोली लग सकी। हालांकि, श्राद्ध पक्ष के चलते भी निवेशकों ने रुचि कम दिखाई। अक्तूबर के त्योहारी सीजन में इसके बढ़ने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया से घर बैठे लोग आसानी से संपत्ति खरीद सकेंगे। 13 सितंबर को कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने इस ई-नीलामी का शुभारंभ किया था।