फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमडीए अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ दो अवैध मीट प्लांटों को किया सील

Sat, 22 Jun 2019 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो मीट प्लांटों को किया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण यानि एमडीए की टीम ने शनिवार को गांव अल्लीपुर स्थित एक मीट प्रोसेसिंग व एक रैंडरिंग प्लांट को सील कर दिया। सील लगाने के दौरान दोनों फैक्टरी मालिकों ने टीम का जमकर विरोध किया तथा टीम द्वारा राजनीति के तहत एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एक प्लांट मालिक द्वारा एमडीए की टीम के साथ गाली-गलौज करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जिसके बाद प्लांट मालिक ने आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी। बाद में पुलिस उसे चेतावनी देकर छोड़ आई। 

हापुड़ रोड़ पर गांव अल्लीपुर में पिछले 15 वर्ष में एक-एक कर मीट फैक्टरियों का बड़ा साम्राज्य खड़ा हो गया। एमडीए की सीमाओं का विस्तार हुआ तो ये सभी फैक्टरियां एमडीए क्षेत्र में आ गयी। एमडीए ने अवैध रुप से चल रही 11 मीट फैक्टरियां, रैंडरिंग प्लांट व मुर्गी दाना प्लांट सभी को सील कर दिया था। लेकिन बाद में फैक्ट्री संचालकों ने सैटिंग कर कई फैक्टरियों को दोबारा संचालित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एमडीए के जोनल धीरज सिंह, मनोज सिंह व ओमकार सिंह सहित पूरी टीम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव अल्लीपुर स्थित यूनिवर्सल इंडिया एग्रो फूडस जो कि रैंडरिंग प्लांट है उस पर पहुंचे तथा कुछ मिनट में ही अंदर फैक्ट्री के गेट व एक मैन गेट को सील कर दिया।

उधर सूचना पर पहुंचे तुरंत ही फैक्ट्री मालिक हाजी आसमोहम्म्द भी मौके पर पहुंच गए तथा आसमोहम्मद ने एमडीए द्वारा बिना किसी सूचना के ही सील लगाने का विरोध किया तथा एमडीए के अधिकारियों से सील लगाने की अनुमति दिखाने को कहा।

इस दौरान हाजी आसमोहम्म्द ने टीम का जमकर विरोध किया तथा गाली-गलौज भी की। बाद में आसमोहम्मद ने अधिकारियों से मौके पर ही आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी। जिसमें पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया लेकिन बाद में माफी मांगने पर छोड़ दिया।

वहीं बाद में टीम ने अल्लीपुर में ही अलसावेज मीट प्रोसेसिंग प्लांट को सील करने पहुंचे। मौके पर मिले फैक्ट्री के डारेक्टर सुहेल ने अपनी फैक्ट्री को पहले से ही बंद बताया। लेकिन एमडीए के अधिकारियों ने इसके बाद भी फैक्ट्री को सील कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें