मेरठ। प्रदूषण के कारण निर्माण कार्य बंद कराने केइरादे से बृहस्पतिवार को एमडीए की टीम सड़कों पर निकली। कई जगह काम बंद कराया तो कई जगह सील लगा दी। हालांकि शहर में विभिन्न स्थानों पर निर्माण चल रहा है।
एक नवंबर से दस नवंबर तक एनसीआर क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य बंद करने को कहा गया है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आदेश के बाद इस पर अमल किया जा रहा है। आयुक्त और डीएम स्तर पर निर्देश दिए जा चुके हैं। हर तरह केनिर्माण कार्य बंद करने को कहा है। इस पर अमल करने के लिए पहले दिन एमडीए की टीमें निकली। जोन सी में प्रभारी करनवीर सिंह ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कई निर्माण सील किए तो कई जगह काम बंद कराया। जोनल प्रभारी मनोज सिंह ने भी कई जगह काम रुकवाया। अन्य टीमें भी निकली। हालांकि इसके बाद भी शहर में काफी स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। बड़े निर्माण हो रहे हैं और खूब धूल उड़ रही है। सचिव एमडीए राजकुमार का कहना है कि इस के लिए सभी जोन में टीमें लगा दी गई हैं। निर्माण बंद न करने वालों पर सख्त एक्शन होगा। खुले में पडे़ रेत और डस्ट आदि पर भी कार्रवाई होगी।
वर्जन
मैने सभी विभागो को निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्माण कार्य बंद कराएं। कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है। जो विभाग इसमें लापरवाही करेगा, उस पर एक्शन होगा- अनिल ढींगरा, डीएम