मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने मंगलवार को ऊर्जा भवन स्थित ओएमएस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति से संबंधित फीडरों की कार्यप्रणाली और उनकी सतत मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। प्रबंध निदेशक ने व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी फीडर के बाधित होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इससे कम से कम समय में विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल हो सकेगी। उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली सदैव सक्रिय रहनी चाहिए। उन्होंने तकनीकी दक्षता, सतर्कता और समन्वय से समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया। निदेशक तकनीकी एनके मिश्र ने फीडर मॉनिटरिंग और विद्युत बाधाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।