फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सेंटरों पर 12 अक्टूबर से होंगी एमबीबीएस की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छह सेंटरों पर 12 अक्टूबर से होंगी एमबीबीएस की परीक्षाएं
विज्ञापन

- मंगलवार से शुरू हुई बीएड की परीक्षा
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, एमडी-एमएस की 12 अक्टूबर से होने वाली परीक्षाओं के सेंटरों की सूची जारी कर दी गई है। विवि की वेबसाइट पर सेंटरों की सूची देखी जा सकती है। वहीं, मंगलवार से बीएड फाइनल ईयर की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा में 30 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर की सूची भी जारी की गई है।
बीएड और मेडिकल कोर्सों की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विवि प्रशासन ने दो स्पेशल फ्लाइंग स्कवायड की टीमें गठित की हैं। दोनों टीमों में तीन-तीन सदस्य हैं।
विज्ञापन

नकल करने वाले 222 छात्र-छात्राओं की श्रेणी तय
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में इस वर्ष फाइनल ईयर की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 222 छात्र-छात्राओं की यूएफएम में की गई कार्रवाई की श्रेणी तय कर दी है। ऐसे छात्र-छात्राओं की पूरी सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। श्रेणी के हिसाब से छात्रों को अलग-अलग दंड मिलेगा।
विज्ञापन

इतिहास की आरडीसी 20 अक्टूबर को
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में इतिहास में पीएचडी की आरडीसी की ऑनलाइन बैठक 20 अक्तूबर को होगी। इसमें वे छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं जो डीआरसी में शामिल हो चुके हैं। विवि की वेबसाइट पर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें