फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर खेमे के प्रत्याशी तय, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर खेमे के प्रत्याशी तय, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए महापौर सुनीता वर्मा ने सर्वदलीय पार्षद दल बनाकर तीन सीटों के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। एक सीट के लिए दो पार्षदों को सहमति बनाने के लिए कह दिया है। सोमवार सुबह इन दोनों में से एक की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि भाजपा ने अपने पत्ते देर शाम तक नहीं खोले। पार्टी नेताओं का कहना है कि नामांकन से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के 90 पार्षदों में से भाजपा के 43, बसपा के 17 और अन्य दलों के 28 हैं। वहीं, दो पार्षदों की मृत्यु हो चुकी है। इस तरह 88 पार्षद, एक महापौर और 8 पदेन सदस्यों समेत कुल 97 सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एक सदस्य को जीतने के लिए करीब 16 वोट की आवश्यकता है। इस हिसाब से भाजपा को तीन सीट जिताने के लिए 48 वोटों की जरूरत होगी। इसके लिए उसे पाुच अन्य वोटों की जरूरत है। ये उसे पदेन सदस्यों में से मिल जाएंगी। पदेन सदस्यों की आठ में से भाजपा के पास छह वोट हैं। सर्वदलीय पार्षद दल के पास महापौर समेत 46 निर्वाचित सदस्य और दो पदेन सदस्य समेत 48 वोट हैं। भाजपा और महापौर खेमे के पास तीन-तीन सदस्य जिताने की ताकत है। देर शाम तक चली सर्वदलीय पार्षद दल की बैठक में बसपा पार्षद सितारा बेगम और निर्दलीय पार्षद अब्दुल गफ्फार का नाम तय कर दिया गया। वहीं, पार्षद रंजन शर्मा और हिमांशी शर्मा में से किसी एक को लड़ाया जाएगा। इन दोनों को आपसी सहमति बनाने के लिए कह दिया है। उधर, भाजपा ने अपने पत्ते देर शाम तक नहीं खोले। हालांकि पार्षद राकेश शर्मा, सदीप रेवड़ी, महेंद्र भारती, प्रिया शाक्य, सुमन और सुनीता के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें