फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महापौर ने किया प्योर ऑल यंत्र का उद्घाटन, गंदे पानी को करेगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महापौर हरिकान्त अहलूवालिया ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में हैंडपंप पर प्योर ऑल नामक यंत्र की उद्घाटन किया। बताया कि इस यंत्र के माध्यम से यदि हैंडपंप से गंदा पानी निकलता है तो उसे विशेष केमिकल और फिल्टर की प्रक्रिया से शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। स्थल पर मौजूद कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया है कि यह यंत्र गंदे पानी को साफ कर उपयोग योग्य बना देगा। इससे संक्रमण से बचाव संभव होगा। महापौर ने यंत्र की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि महानगर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे यंत्र लगाए जाएं ताकि लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर पार्षद राजीव गुप्ता, पार्षद दीपक वर्मा, व्यापारी एवं कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें