फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने अधिकारियों से मांगा रोड कटिंग का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने अधिकारियों से मांगा रोड कटिंग का रिकॉर्ड
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सड़कों को खोदकर डाली जा रही पाइप लाइन की एवज में कंपनी से लिए गए धन को लेकर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। महापौर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों से अनेकों बार रिकार्ड मांग चुकी हैं, लेकिन अधिकारी हैं कि रिकार्ड देने को ही तैयार नहीं हैं। महापौर ने रोड कटिंग के धन की बंदरबांट होने की आशंका जतायी है। सोमवार को महापौर ने अधिकारियों के साथ बैठक की और दो दिन के भीतर रिकॉर्ड मांगा है।
नियमों के मुताबिक यदि कोई कंपनी पाइप लाइन या केबल डालने के लिए सड़कों को खोदती है तो उस सड़क की मरम्मत करने की एवज में उसे नगर निगम के खजाने में धनराशि जमा करनी होगी, लेकिन मेरठ नगर निगम में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। महापौर सुनीता वर्मा ने इसी को लेकर निर्माण विभाग के अफसरों के साथ बैठक ली, उन्होंने पूछा कि गेल गैस कंपनी ने पाइप लाइन डालने के लिए शहर की कितनी सड़कों को खोदा है, इसकी एवज में कितनी धनराशि नगर निगम के खजाने मेें जमा की गई है। उन्होंने कहा कि पहले भी यह रिकॉर्ड मांगा गया था, लेकिन अधिशासी अभियंता ने रिकॉर्ड नहीं दिया। उन्होंने अफसरों से दो दिन के भीतर इसका पूरा रिकॉर्ड मांगा है, ऐसा नहीं करने पर शासन को पत्र भेजने की चेतावनी दी है। बैठक में अधिशासी अभियंता नीना सिंह, एई नानक चंद, राजपाल सिंह यादव, सहित समस्त जेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिजली बनाने वाले प्लांट का निरीक्षण किया
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित भूड़बराल में लगाया जा रहे कूड़े से बिजली बनाने वाले प्लांट का निरीक्षण करने के लिए महापौर सुनीता वर्मा पहुंची। उन्होंने प्लांट मालिक से वार्ता की ओर कहा कि शीघ्र ही प्लांट का संचालन शुरू कराया जाए। ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा निस्तारण प्लांट के अंक मिल सकें।
विज्ञापन

गंदगी व जलभराव से लोग परेशान
मेरठ। इंदिरापुरम शताब्दीनगर की जनता पक्के रास्ते को तरस रही है। जिसके कारण मार्ग में जगह-जगह गंदगी और जलभराव है। जनता परेशान है, लेकिन नगर निगम अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इंद्रापुरम कॉलोनी परतापुर वार्ड 28 के लोगों का आरोप है कि नगर आयुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की जा चुकी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। आगामी 22 जनवरी को माधवकुंज शताब्दी नगर में होने वाली भाजपा की रैली में शामिल होने के लिए अधिकतर लोग पैदल इसी बदहाल रस्ते से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें