फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाया मायावती का जन्मदिवस

विज्ञापन
हस्तिनापुर की अंबेडकर मार्केट में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस मानते बसपा कार्यकर्ता स
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के अंबेडकर मार्केट में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा अध्यक्ष मायावती का 70वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने अंबेडकर मार्केट में मौजूद डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि बहन मायावती ने अपने राजनीतिक जीवन में दलित, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके संघर्ष और नेतृत्व से समाज को नई दिशा मिली है। उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और बहन मायावती के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर रजनीश कर्णवाल, रोहित कैन, वेद रमन, राधेश्याम, मुन्ना, अमन, सतवीर सत्याल, अखिलेश, मुन्ना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हस्तिनापुर की अंबेडकर मार्केट में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस मानते बसपा कार्यकर्ता स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें