फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं : इमरान मसूद

Sun, 30 Sep 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। झूठ की बुनियाद पर बनी इन सरकारों ने गलत नीतियां थोपकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। वे कांग्रेस के साथ आएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेसी नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी के फार्म हाउस पर आयोजित बेहट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि गठबंधन की जरूरत नहीं है। यदि गठबंधन होता भी है, तो वह सोने पर सुहागा। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मायावती झारखंड समेत अलग-अलग राज्यों में जाकर गठबंधन की बात कर रही है। वे कांग्रेस के साथ आए, उन्हें इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आए दिन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भाजपा के इस तानाशाही शासन में कांग्रेस को छोड़कर पूरा विपक्ष डरा हुआ है, लेकिन वह मजबूती के साथ खड़े है। 

विधायक नरेश सैनी ने कहा कि भाजपा के तानाशाहीपूर्ण शासन से देश और प्रदेश का हर वर्ग तंग आ चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हर वर्ग का वोट और सपोर्ट मिलेगा। सम्मेलन में बूथ एवं न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियों के अध्यक्ष बनाए गए। उन्हें निर्देश दिया कि वह नौ अक्तूबर तक कमेटियों की कार्यकारिणी गठित करते हुए जिलाध्यक्ष को सौंप दें। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए वोटर लिस्ट सौंपी गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ कमेटियों के गठन के बाद जिले में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक गांव से 50 बाइक सवार कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का लक्ष्य है। यानी एक विधानसभा क्षेत्र से तीन हजार बाइक सवार कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों से 21 हजार बाइक सवार कार्यकर्ता एक साथ सहारनपुर में प्रवेश करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशि वालिया और संचालन ब्लॉक  साढौली कदीम अध्यक्ष चौधरी हाशिम ने किया। ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें