फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मयंक ने जीता मिस्टर फेयरवेल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केके इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेमोरी गुरु सुधांशु सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार और प्रमोद कुमार ने किया। समारोह में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मिस्टर फेयरवेल का खिताब मयंक ने जीता, जबकि अनमोल और दक्ष रनरअप रहे। पुश अप प्रतियोगिता में कृष, आकाश, प्रवीण, अर्जुन और अल्तमश विजयी हुए। अनमोल ने मैं मेरठ का छोरा और मो. हसीन ने दिल बदमाश गाने पर अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्रों कृष्णा वैष्णव, तुषार और हिंदी शिक्षक मनीष सिंह ने किया। नरेश कुमार, विवेक बिश्नोई, नितिशा तोमर और डॉ. सचिन भोला ने छात्रों को खेल खिलाए। डॉ. शारदा, अनिल कुमार, अर्चना, डॉ. प्रवीण कुमार, विपिन शर्मा, सुंदर सिंह, लोकेश आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें