फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना के घनिष्ठ ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर में गोल्ड मैडल जीतकर लौटे घनिष्ठ का सम्मान करते कृषक इंटर कालेज के प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस के तत्वावधान में 18 से 20 सितंबर तक नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कृषक इंटर कॉलेज के छात्र घनिष्ठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक हासिल किया है। अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 12वीं के छात्र व अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर घनिष्ठ ने 56 किलो भार वर्ग में 175 किलो वजन उठाकर यह उपलब्धि अपने नाम की और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार और संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने घनिष्ठ को पटका और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि घनिष्ठ पूर्व में नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी 210 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीत चुका है। इस अवसर पर नीरज कुमार, अमित गुप्ता, मोहित शर्मा, नाहर सिंह, डॉ. केशव कुमार, शिवम त्यागी आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें