फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज शुरु होगा मवाना मिल का पेराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र आज शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे आरंभ हो रहा है। मिल प्रबंधन व गन्ना समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिल की प्रथम यूनिट में विधिवत हवन के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद बालियान ने पेराई सत्र की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिल की तीन यूनिट में से प्रथम यूनिट में पेराई आरंभ की जाएगी और दो दिन बाद अन्य दोनों यूनिट भी चालू कर दी जाएंगी। 165 में से 65 क्रय केंद्र स्थापित कर इंडेंट जारी कर दिया गया है। उप महाप्रबंधक गन्ना हरिओम शर्मा ने बताया कि मिल गेट का गन्ना इंडेंट 10 हजार और गन्ना सेंटरों का 30 हजार क्विंटल का इंडेंट बुधवार को जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें