मेरठ। नवीन सब्जी मंडी शुक्रवार को बंद रहेगी। नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने बताया कि हर महीने के आखिरी दिन मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। यह परंपरा पिछले छह वर्षों से सभी व्यापारियों के सहयोग से निर्बाध चल रही है। आखिरी तारीख को मंडी बंद रखने का निर्णय व्यापारियों की सहमति से लिया गया है। यह आगे भी जारी रहेगी। इससे मंडी की व्यवस्था सुचारू रहती है। ब्यूरो