फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक नवंबर से मवाना, तीन से किनौनी मिल चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चीनी मिलों की ओर से पेराई सत्र को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले की सभी मिल नवंबर के प्रथम सप्ताह में चल जाएंगी। मवाना मिल एक नवंबर और किनौनी मिल तीन नवंबर से चलेगी। किनौनी मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने बताया कि मिल में सत्र को लेकर पूरी तैयारी है। बॉयलर का परीक्षण किया जा चुका है। नंगलामल मिल चार को तो मोहिउद्दीनपुर मिल छह नवंबर से शुरू हो जाएगी। पेराई सत्र से पहले मिलों में कार्य पूर्ण कराने के लिए किसान नेता मोनू ढिंढाला ने मोहिउद्दीनपुर मिल के जीएम कुमार धर्मेंद्र से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की पर्ची आदि के बारे में वार्ता की। साथ ही तौल के लिए आने वाले किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे उनके बैठने, पीने का पानी आदि की व्यवस्था को समय पर कराने की मांग की। इस दौरान उनके साथ विकास, महबूब समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें