फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना मूल्य के लिए भाकियू किसान सभा की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की जिला मासिक पंचायत गांव टेहरकी में की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निखिल राव ने की। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को गन्ना मूल्य वृद्धि, आवारा पशु, किसानों से ट्यूबवेल के अवैध बिल के मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसको सभी संगठन कार्यकर्ता और ग्राम वासियों ने पुरजोर समर्थन देने की बात की। मासिक पंचायत में जिला अध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि गन्ने का पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य भी निर्धारित नहीं किया गया है। इससे किसान बहुत निराश हैं। सरकार किसानों की दोगुनी आय की बात करती है, लेकिन किसान की आय और घट गई है। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान अंकित तोमर, याकूब सैफी, अकरम, सहदेव पाल, मोहित पाल, आस मोहम्मद, मोसिन, मुनफैद, मुजाहिद, कुलदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें