माछरा। श्री रामलीला कमेटी माछरा के कोषाध्यक्ष गांव माछरा निवासी दिनेश त्यागी (45) मवाना शुगर मिल में तौल क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह मिल में ड्यूटी करने के लिए घर से बाइक पर जा रहे थे। परिजनों के अनुसार किठौर के नजदीक पहुंचने पर अचानक वह बाइक से गिर पड़े। परिजनों के अनुसार माना जा रहा है कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है। हादसे की सूचना पाकर अनेक ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। दिनेश को चिकित्सक को दिखाया गया जहां मृत घोषित कर दिया। दिनेश त्यागी समाज के हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी मौत से गांव में शोक छा गया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई किए शव अपने साथ गांव ले गए।