फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रयागराज में इफको प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से मवाना निवासी अधिकारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 24 Dec 2020 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- मवाना के मोहल्ला रामबाग के रहने वाले थे वीपी सिंह
- कई साल से परिवार के साथ प्रयागराज में ही रह रहे थे
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के फूलपुर में इफको प्लांट में बुधवार को हुए अमोनिया गैस के रिसाव में दो अधिकारियों की मौत हो गई। इनमें एक अधिकारी वीपी सिंह मवाना के मोहल्ला रामबाग निवासी थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज रवाना हो गए। वहीं आसपास के लोग परिवार के अन्य लोगों को सांत्वना देने पहुंचे। इफको कंपनी में सहायक मैनेजर वीपी सिंह का शव मवाना स्थित उनके आवास पर पहुंचा जहां पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Honey Trap: सुरक्षा में सेंध की साजिश, युवती के निशाने पर क्यों थे सेना के जवान, जांच में जुटी आईबी और एटीएस
 
 वीपी सिंह सभी भाइयों में बडे़ थे। वह 22 साल से इफको में कार्यरत थे। इस समय वे डिप्टी मैनेजर के पद पर फूलपुर में तैनात थे और परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। उनके दो बेटियां हैं। इनमें एक हाईस्कूल पास कर चुकी है और दूसरी कक्षा 6 में अध्ययनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीपी सिंह के दो भाई शिक्षक हैं। दोनों का अपना व्यवसाय है। वीपी सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया। आसपास के लोगों की घर पर भीड़ जमा हो गए। शाम तक सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें