फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना विधान परिषद चुनाव: शिक्षक 64.72, स्नातक 44.17 फीसदी मतदान

विज्ञापन
मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटियों के साथ रवाना होते मतदानकर्मी। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। विधान परिषद शिक्षक व स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। यह मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मतदाताओं ने नगर पालिका व विकास खंड के बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

नगर पालिका मवाना और ब्लॉक में तीन-तीन बूथ बनाए गए थे। कुल मिलाकर शिक्षक निर्वाचन के लिए 64.72 फीसदी मतदान हुआ। वहीं स्नातक निर्वाचन में 44.17 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया। दोपहर में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका स्थित पोलिंग बूथ का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथ कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान समाप्त होने पर मतपेटियों को सील कर मेरठ भेजा गया।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक और भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने बूथ के बाहर स्थिति देखी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के कैंप में बैठकर जानकारी ली। विधायक अतुल प्रधान ने ब्लॉक में जाकर अपना मत डाला। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि सपा कैंप में सुबह से दोपहर तक मौजूद रहे। नगर पालिका में शिक्षक निर्वाचन में 71.94 फीसदी और स्नातक निर्वाचन में 51.98 फीसदी मतदान हुआ। ब्लॉक में शिक्षक निर्वाचन में 53.84 फीसदी और स्नातक निर्वाचन में 29.96 फीसदी मत पड़े।

मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटियों के साथ रवाना होते मतदानकर्मी। (मवाना)

मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटियों के साथ रवाना होते मतदानकर्मी। (मवाना)

मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटियों के साथ रवाना होते मतदानकर्मी। (मवाना)

मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटियों के साथ रवाना होते मतदानकर्मी। (मवाना)

मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटियों के साथ रवाना होते मतदानकर्मी। (मवाना)

मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटियों के साथ रवाना होते मतदानकर्मी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें